मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुरादाबादः पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

Rajni

यूपी के मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ शुक्रवार देर रात कांठ थाना इलाके के जंगल में हुई।

injured
शेयर करें

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ शुक्रवार देर रात कांठ थाना इलाके के जंगल में हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 10-10 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों पर था 10-10 हजार का इनाम

मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान भूरा और ताज मोहम्मद के रूप में। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों पर कई मुकदमें दर्ज हैं।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस हेडकांस्टेबल अश्विनी भी जख्मी हुआ। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें