मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

एटाः तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो तस्कर घायल  

Rajni

यूपी में एटा पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। आमने-सामने की मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से जख्मी हो गया है।

injured
शेयर करें

एटा। यूपी में एटा पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। आमने-सामने की मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से जख्मी हो गया है।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल तस्करों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उक्त तस्करों ने दो और तीन मई को गौशाला से 20 गायों को चुराया था।

चेकिंग के दौरान एटा और कासगंज बॉर्डर पर फायरिंग 

पुलिस मुठभेड़ मैं घायल तस्करों के नाम हापुड़ निवासी आसिफ और दिल्ली निवासी अंसार है। ये दोनों घटना को अंजाम देने एटा मैं आए थे। मुखविर की सूचना पर एटा और कासगंज के बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी।

शेयर करें