मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Ukraine War : यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

इंडिया वॉइस

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।

शेयर करें

नई दिल्ली, 01 मार्च । यूक्रेन और रूस युद्ध में मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। खार्किव हुई में गोलीबीरी के दौरान कर्नाटक के एक छात्र की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

बागची ने आगे कहा कि भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृगंला ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब कर उनसे इस बात को दोहराया है कि भारतीय छात्र और राजदूतों को सुरक्षित निकलने के लिए रास्ता उपलब्ध कराएं। उन्होंने आगे कहा कि रूस और यूक्रेन में मौजूद भारतीय राजदूत भी छात्रों और नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि खार्किव में एक भारतीय छात्र नवीन की मौत हो गई है। छात्रों को समन्वय करने वाले एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उसका कहना है कि नवीन कुछ अन्य के साथ गवर्नर हाउस के पास खाना लेने के लिए खड़ा था तभी हमला हुआ और उसकी मौत हो गई।

शेयर करें