1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mathura : रेस्टोरेंट पर बाइक सवार अज्ञात लोगों ने की दना – दन फायरिंग, घटना CCTV कैमरे में कैद

Mathura : रेस्टोरेंट पर बाइक सवार अज्ञात लोगों ने की दना – दन फायरिंग, घटना CCTV कैमरे में कैद

यूपी के मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत गांव राल में छटीकरा राधाकुंड मार्ग पर स्थित सिवाय रेस्टोरेंट पर बीती रात अज्ञात बाइक सवारों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई।

By up bureau 

Updated Date

मथुरा। यूपी के मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत गांव राल में छटीकरा राधाकुंड मार्ग पर स्थित सिवाय रेस्टोरेंट पर बीती रात अज्ञात बाइक सवारों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। गोली लगने से होटल के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए है। घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें बाइक सवार दो युवक फायर झोंककर भागते देखे जा रहे है।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

इस संबंध में होटल मालिक नेअज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि शिवाय रेस्टोरेंट पर अज्ञात लोगों के द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। होटल मालिक के द्वारा तहरीर दी गई है।सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियो की तलाश की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com