लखनऊ। उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में उपचुनाव की तारीख में चुनाव आयोग ने परिवर्तन किया है। कई राजनीतिक दलों की तरफ से इसकी मांग की गयी थी। अलग-अलग हिस्सों में अलग त्योहारों के कारण वोटिंग प्रतिशत कम रहने की बात कही गयी थी। यूपी की 9 सीटों पर चुनाव होने हैं। समाजावादी पार्टी, बीजेपी सहित कई दलों की तरफ से कार्तिक पूर्णिमा के कारण मतदान की तारीख में परिवर्तन की मांग की गयी थी। पंजाब में कांग्रेस ने गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के लिए मांग की थी। केरल में कलपती रसथोलसवम के कारण तारीख़ बदली गयी है।
पढ़ें :- नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना
पहले 13 नवंबर को डाले जाने थे वोट
चुनाव आयोग की तरफ से पहले मतदान के लिए 13 नवंबर की तारीख तय की गयी थी।वहीं मतों की गणना 23 नवंबर को होनी थी। बताते चलें कि इन उपचुनावों के साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। झारखंड में 2 चरण में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गणना का कार्य 23 नवंबर को होना है।