1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, मंत्री को आई गंभीर चोटें

UP : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, मंत्री को आई गंभीर चोटें

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। खबर आ रही कि इस हादसे में मंत्री घायल हुए हैं।

By up bureau 

Updated Date

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। खबर आ रही कि इस हादसे में मंत्री घायल हुए हैं। साथ ही काफिले की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके बाद मंत्री संजय निषाद को जिले के मेडिकल कॉलेज़ में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये दुर्घटना प्रतापगढ रायबरेली बॉर्डर के करिहा बाज़ार के पास हुआ है। मंत्री अपने काफिले के साथ कहीं जा रहे थे। इसी बीच उनका काफिला एक्सीडेंट का शिकार हो गया। हादसे में मंत्री को चोट लगी है। मंत्री को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर मेडिकल कॉलेज डीएम और एसपी पहुंचे हैं। वही इलाज के बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपने काफिले के साथ अस्पताल से निकल चुके है।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com