लखनऊ। खैर सीट पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। अलीगढ़ की खैर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने सपा की चारु केन को 38 हजार 393 वोटों से हरा दिया। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 100181, सपा की चारु केन को 61788, बसपा के डॉ. पहल सिंह को 13365 और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नितिन कुमार चौटेल को 8269 मत मिले। उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे गए।
पढ़ें :- 'बड़े आयोजनों से देश की छवि नहीं बनती, बल्कि....', CM योगी पर अखिलेश यादव का हमला
यूपी की सात सीटों पर भाजपा और दो पर सपा ने जीत का परचम लहराया है। कानपुर की सीसामऊ और करहल सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मीरापुर, मुरादाबाद की कुंदरकी, कटेहरी और मझवां सीट पर जीत दर्ज की है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ‘X’ अकाउंट पर लिखा कि ‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में कैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है।