Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार तत्पर दिख रही है. इसी क्रम में योगी सरकार ग्लोबल यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2023 (Global Investors Summit 2023 ) के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है. ग्लोबल यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2023 को लेकर मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने समिट का लोगो लॉंच किया और निवेशकों से इसमें भागीदार बनने का आह्वान किया. यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में 43 देशों के राजदूत एवं 13 देशों के औद्योगिक विकास मंत्री भी शामिल हुए.
पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा
10 लाख करोड़ के निवेश का रखा है लक्ष्य
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए तैयार है. राज्य ने इस समिट के जरिए 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है. सीएम ने यह भी कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदारों के रूप में शामिल होंगे.
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में हवाई अड्डों, सड़क और रेल नेटवर्क के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था के तमाम मजबूत पहलुओं को सामने रखा. यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने की मुहिम हैं.इसके लिए अगले साल फरवरी में 10 से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है. अब तक हम 40 देशों से संपर्क कर चुके हैं जिसमें 25 देशों की तरफ से सहभागिता का आश्वासन दिया है. इसके लिए कई देशों के रोड शो और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.”
यूपी सरकार के दो मंत्री करेंगे यूरोप की यात्रा
पढ़ें :- Indian Stock Market : F&O Expiry पर सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट
सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि हमने समर्थन के लिए 40 से अधिक देशों से संपर्क किया है. इसमें से लगभग 21 देशों से इस आयोजन में हमारे साथ भागीदारी करने का अनुरोध किया है. योजना के तहत यूपी सरकार जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, यूएई और कनाडा जैसे देशों में रोड शो करेगी.