Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: जौनपुर के सड़क हादसे में एक की मौत; रोडवेज बस ने तीन लोगों को कुचला

यूपी: जौनपुर के सड़क हादसे में एक की मौत; रोडवेज बस ने तीन लोगों को कुचला

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP road accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ एक भयंकर सड़क हादसा। यह हादसा जौनपुर जिले के बख्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के पास हुआ जहां वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने तीन लोगों को कुचल दिया जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे का सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया और शोक व्यक्त किया।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
पढ़ें :- यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, खुशालपुर निवासी गुणवान (28) और रोहित उर्फ राहुल यादव (30) वाराणसी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, जबकि मनोज सिंह सुबह की सैर के लिए निकला था तभी लखनीपुर गांव के पास बस ने तीनों को कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर है।

आपको बता दें कि, जानकारी मिलते ही पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपी बस ड्राइवर को पकड़ने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। एसपी ने बताया कि पुलिस ने लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में किया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisement