1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट कल होगा जारी, देखें कितने बजे आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट कल होगा जारी, देखें कितने बजे आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की आज आधिकारिक घोषणा की है। 10वीं का रिजल्ट दोपहर को जारी होगा तो वहीं 12वीं का रिजल्ट शाम को आएगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Board Result : यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने की तारीख को घोषित कर दिया है। बोर्ड कल यानी 18 जून को रिजल्ट घोषित करने वाला है। बोर्ड की ओर से आज इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। आपको बता दें कि 10वीं क्लास का रिजल्ट दोपहर 2 बजे तो वहीं 12वीं क्लास का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- नोएडा में भीषण आग में कई खाने-पीने की दुकानें जलकर खाक, एक की मौत

बोर्ड के रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट अक्सर डाउन हो जाती है। ऐसे में आप घबराएं नहीं थोड़ी देर के बाद चेक करें।

किस तरह चेक करें अपना रिजल्ट 

यूपी बोर्ड से 10वीं व 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों का कल नतीजा घोषित होने वाला है। इसको छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in व upresults.nic.in को लॉगइन कर देख सकते हैं। इस रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले रिजल्ट ऑप्शन को क्लिक करना होगा। इसके बाद उनकों अपनी क्लास चुननी होगी। क्लास को चुनने के बाद छात्र को अपना रोलनंबर व पूछी गई आवश्यक जानकारियों को भरना होगा और सबमिट करना होगा। इससे आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट शो हो जाएगा। रिजल्ट को देखने के बाद छात्र इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। उसमें मार्क्स के साथ ही अपनी डिटेल पर भी एक नजर अवश्य मारे। इस रिजल्ट को डाउनलोड करने के बाद प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

पढ़ें :- 'यूपी में घुसपैठ करने वाले ज्यादातर लोग उत्तराखंड से हैं...', अखिलेश यादव का बयान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com