लखनऊ, 20 मार्च। देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम ने रविवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल अनंदीबेन पटेल और कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
पढ़ें :- लंपी वायरस पर एक्शन मोड में योगी सरकार, बांदा में सुरक्षा चक्र मजबूत
फिल्म #TheKashmirFiles मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है।
निःसंदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा।
ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।@AnupamPKher @vivekagnihotri pic.twitter.com/Bd72cdPFfM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 20, 2022
पढ़ें :- काशी के पारंपरिक स्वाद को मिलेगा वैश्विक मंच, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में दिखेगा बनारसी पान और लौंगलता, तिरंगा बर्फी की भी होगी धूम
मुलाकात करने वालों में फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर समेत पूरी टीम के सदस्य शामिल रहे। टीम ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद टीम के सदस्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने राजभवन गए।
बतादें कि ये फिल्म 1990 के दशक में आतंकवाद के कारण कश्मीर से पलायन करने वाले कश्मीरी पंडितों की दर्दभरी दास्तान है। फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है। देश के कई राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया गया है।