Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खतरनाक सांप के साथ शख्स का VIDEO वायरल, वन्यजीव तस्करी के गंभीर आरोप

खतरनाक सांप के साथ शख्स का VIDEO वायरल, वन्यजीव तस्करी के गंभीर आरोप

By HO BUREAU 

Updated Date

खतरनाक सांप के साथ शख्स का VIDEO वायरल, वन्यजीव तस्करी के गंभीर आरोप

UP News : मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एरा गार्डन कॉलोनी से एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यह शख्स एक दुर्लभ और खतरनाक सर्प के साथ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो एरा गार्डन कॉलोनी का है, जहां एक शख्स खतरनाक सांप के साथ दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

वीडियो वायरल होने के बाद मामला सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है। स्थानीय लोगों और सूत्रों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि उक्त व्यक्ति दुर्लभ जीव-जंतुओं, पशुओं और पक्षियों की कथित अवैध तस्करी से भी जुड़ा हो सकता है।

इन आरोपों के सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने ब्रह्मपुरी पुलिस और वन विभाग से पूरे मामले की जांच की मांग की है। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा यह सांप किस प्रजाति का है?

क्या इसे अवैध तरीके से रखा गया था?

क्या शख्स की पहचान को लेकर लगाए जा रहे आरोप सही हैं और क्या इसके पीछे वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त का कोई नेटवर्क काम कर रहा है? इन तमाम सवालों के जवाब अब पुलिस और वन विभाग की जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल वायरल वीडियो ने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और लोगों की नजर पुलिस तथा वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Ali

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक बारिश के आसार, जानें IMD ने क्या कहा?

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement