Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गदर-2 में हैंडपंप वाला सीन पसंद कर रहे दर्शक   

गदर-2 में हैंडपंप वाला सीन पसंद कर रहे दर्शक   

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। गदर-2 बाक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही हैं। 290 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बाद गदर-2 जल्द ही 300 का आंकड़ा भी छू लेगी। ऐसे में दर्शकों के बीच फिल्म और फिल्म से जुड़े किस्से खासे लोकप्रिय हो रहे है।

पढ़ें :- हरियाणाः चण्डीगढ़ में जल्द खुलेगा सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय सुविधा कार्यालयः अनुराग ठाकुर

हालिया इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि फिल्म में एक बार फिर से हैंडपंप वाला सीन देखने के बाद दर्शक उस सीन को काफी पसंद कर रहे हैं। मेकर्स ने गदर के आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट किया। इस सीन पर भी खूब तालियां बजीं।

हालांकि आपको बता दे इस सीन को रिपीट करने को लेकर सनी देओल दुविधा में थे। वे सोच में थे कि क्या यह सीन दोबारा करना सही रहेगा।तब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सनी को कन्वेंस किया और कहा कि वे इस सीन को नए तरीके से शूट करेंगे। जिसके बाद अब सनी देओल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हैंडपंप वाले सीन को दर्शक फिर से काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

अनिल ने आगे कहा- पहली वाली गदर रामायण जैसी थी। जिसमें राम जी लंका जाते हैं और सीता जी को वहां से लेकर आते हैं।ऐसे ही तारा सिंह पाकिस्तान जाता है और वहां से सकीना को लेकर आता है। जबकि गदर-2, महाभारत की कहानी की तरह है। कैसे अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस जाता है।जिसके बाद उसकी मदद के लिए खुद अर्जुन को जाना पड़ता है।

पढ़ें :- जल्द रिलीज होगी ‛साकेत नगरी अयोध्या’, राम मंदिर के संघर्षों पर आधारित है फिल्म
Advertisement