मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टॉलीवुड

दुखदः साउथ एक्टर सरथ बाबू के निधन से फिल्म इंटस्ट्री में शोक की लहर

Rakesh

साउथ एक्टर सरथ बाबू का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सरथ बाबू का उम्र संबंधी बीमारी के चलते हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में एक महीने से ज्यादा समय से इलाज चल रहा था।

SARATH BABU
शेयर करें

मुंबई। तेलुगु सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक सरथ बाबू का सोमवार को  निधन हो गया। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सरथ बाबू का उम्र संबंधी बीमारी के चलते हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में एक महीने से ज्यादा समय से इलाज चल रहा था।

सोमवार की सुबह एक्टर की तबियत बिगड़ गई थी और उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद दोपहर को उनका निधन हो गया। सरथ बाबू के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। वहीं वेटरन  एक्टर के निधन की खबर के बाद से उनके फैंस और फ्रेंड्स सदमें में हैं वहीं साउथ इंटस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

फिल्मी करियर की शुरुआत 1973 में की थी

बता दें कि सरथ बाबू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1973 में एक तेलुगु फिल्म से की थी। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और ऑडियंस को एंटरटेन किया था। सरथ बाबू की एक्टिंग के देश ही नहीं विदेश में भी चाहने वाले थे।

9 बार नंदी पुरस्कार से सम्मानित

तेलुगु सिनेमा के सरथ बाबू का असली नाम सत्यम बाबू दीक्षितुलु था। वह मुख्यतः तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते थे। सरथ ने कुछ कन्नड़,मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्हें सपोटिंग रोल में बेस्ट एक्टर के लिए 9 बार नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

शेयर करें