मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टॉलीवुड

राकी और रानी की प्रेम कहानी बाक्स आफिस पर जमकर मचा रही धमाल 

Rajni

करन जौहर की राकी और रानी की प्रेम कहानी लगातार तीसरे दिन भी बाक्स आफिस पर जमकर धमाल मचा रही है।

rocky aur rani ki prem kahani
शेयर करें

मुंबई। करन जौहर की राकी और रानी की प्रेम कहानी लगातार तीसरे दिन भी बाक्स आफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। अपने पुराने अंदाज में करन जौहर ने एक बार फिर आड़ियंस को फैमिली ड्रामा के साथ रोमांस और खूबसूरत लोकेशन्स का तोहफा दिया है। जिसे जनता भी अपना भरपूर प्यार दे रही है।

फिल्म ने अब तक 46.33 करोड़ का रिकार्डतोड़ बिजनेस किया

यही वजह है कि तीसरे दिन 19.18 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म ने अब तक 46.33 करोड़ का रिकार्डतोड़ बिजनेस किया है। सबसे बड़ी बात ये है इस फिल्म के प्रमोशन्स के साथ ही काफी हद तक फिल्म माउथ पब्लिसिटी पर भी हिट हो रही है। जिसका श्रेय करन जौहर के फैंस को दिया जा रहा है।

फैमिली फिल्म होने और इस सेक्शन के अलग आडियंस होने के चलते दूसरी फिल्में भी इसे खासा नुकसान नहीं पहुंचा पा रही हैं। अगर आने वाले हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो जहां दो फ्लाप के बाद रणवीर को एक हिट फिल्म मिलेगी तो वहीं करन की चहेती आलिया को भी जबरदस्त आफ्टरब्रेक फिल्म।

डिजिटल राइट्स के जरिए फिल्म ने पहले ही की 160 करोड़ की कमाई

बता दें कि बिजनेस के मामले में फिल्म ने अपना पैसा पहले ही वसूल लिया है। क्योंकि डिजिटल राइट्स के जरिए फिल्म पहले ही 160 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने अपने सेटेलाइट राइट के जरिए 50 करोड़ तो डिजिटल राइट के जरिए 80 करोड़ कमाए हैं।

इसके अलावा फिल्म के म्यूजिक राइट्स को लेकर भी मेकर्स की डील पक्की हो गई है जिसे 30 करोड़ में बेचा गया है। कुल मिलाकर 160 करोड़ के साथ 46 करोड़ के बाक्स आफिस कलेक्शन के साथ करन को दोनों हाथों में लड़डू आ चुका है।

टैग: film
शेयर करें