मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

स्मृति इरानी के पक्ष में माहौल बनाने 29 अप्रैल को अमेठी आएंगे MP के CM

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी स्मृति इरानी के पक्ष में माहौल बनाने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 29 अप्रैल को अमेठी आएंगे। सबसे पहले वह यादवों के बाबा नंद के धाम नंदमहर पहुंच कर बाबा का दर्शन करेंगे।

cm mohan yadav
शेयर करें

अमेठी। लोकसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी स्मृति इरानी के पक्ष में माहौल बनाने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 29 अप्रैल को अमेठी आएंगे। सबसे पहले वह यादवों के बाबा नंद के धाम नंदमहर पहुंच कर बाबा का दर्शन करेंगे।

दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव BJP कार्यालय गौरीगंज पहुंचेंगे। BJP  कार्यालय से BJP प्रत्याशी स्मृति इरानी के रोड शो में शामिल होंगे। स्मृति इरानी 29 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल रहेंगे। अमेठी में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।

शेयर करें