मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

राजस्थान : बालोतरा में SP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे रविंद्र सिंह भाटी, बोले-जब तक कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा

Rajasthan Bureau@indiavoice.co.in

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान एक मामला सामने आया था जिसमें रविंद्र सिंह भाटी के समर्थकों के साथ बायतु में मारपीट की गई थी. इसके बाद भाटी ने बालोतरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस मारपीट के कुछ वीडियो भी वायरल हो गए थे, जिसके कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राजस्थान पिछले 24 घंटे से ट्रेंड कर रहा है। इसी मुद्दे पर विरोध जताने के लिए भाटी ने अपने समर्थकों के साथ आज बालोतरा पहुंच गए और एसपी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन इस मामले में न्याय के लिए उनकी मांग को बढ़ावा देने का एक प्रयास है. इस घटना से राजस्थान में राजनीतिक गतिविधियों में बदलाव लाने की संभावना है और इससे सामाजिक मीडिया पर भी बहस और विचार-विमर्श हो रहा है.

रविंद्र सिंह भाटी
शेयर करें

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी और उनके समर्थकों के बीच मारपीट और चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है . उन्होंने बालोतरा एसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया, जहां उनकी मांग है कि मारपीट करने वालों पर कार्रवाई हो .दोपहर 1.20 बजे भाटी एसपी कार्यालय पहुंचे तो समर्थकों का हुज़ूम उमड़ पड़ा. वे एसपी ऑफिस के पास आए और समर्थकों से शांति के लिए अपील की. और कहा की हम अपना धरना प्रर्दशन शांति पूर्ण तरिके से करें और किसी भी प्रकार की जन-हानि ना करें .

 

समर्थकों की भीड़ से जाम हुई सड़कें

राजस्थान में हर बार की तरह आज भी बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के समर्थकों की संख्या इतनी है कि पूरा रोड जाम हो गया है. सुरक्षा के मद्देनजर एसपी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है.ताकि किसी भी प्रकार की आपतिजनक घटना ना हो और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की छुट ना हो . इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी हाथों में लाठी लिए खड़े नजर आ रहे हैं.ताकि वह भीड़ पर काबू पा सकें और भीड़ के भड़कने पर उन्हें कंट्रोल कर सके .जिसके कारण पुलिस ने पूरी तैयारी की है. करीब 11 बजे सोशल मीडियो पर भाटी के मैसेज के बाद से ही यहां अलर्ट है. उसके बाद से ही यहां समर्थक जुटने शुरू हो गए थे.और भाटी के समर्थन में लोग आते जा रहें है.

 

मतदान के दौरान हुई थी झड़प

शुक्रवार दोपहर 3 बजे बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी और उम्मेदाराम बेनीवाल के समर्थक आपस में भिड़ गए थे. जिस कारण आधे घंटे तक वोटिंग रुक गई थी. भाटी ने प्रशासन गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, बायतु विधानसभा क्षेत्र में मेरे पोलिंग एजेंट को बूथ से बाहर निकाल दिया गया. ईवीएम पर मेरे नाम पर पट्‌टी लगा दी गई. ताकि मुझे वोट न पड़े. मुझे वोट देने आए प्रवासियों की गाड़ियां रोकी जा रही हैं. शिव तहसील के कुछ प्रवासी और स्थानीय वोटर्स ने एक्स पर वीडियो शेयर किया था. वीडियो में बताया गया कि ​शिव तहसील के गडरा रोड और हरसानी के वोटर्स की कारें रोकी जा रही हैं .वे पैदल ही वोट देने जा रहे हैं.

 

शेयर करें