Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में लगातार तीन दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले छाता साथ में लेना न भूलें

दिल्ली में लगातार तीन दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले छाता साथ में लेना न भूलें

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 19 जून 2022। दिल्ली व एनसीआर में रविवार का मौसम सुबह से ही सुहावना बना रहा। दिल्ली व एनसीआर में सुबह हल्की बूंदा बांदी भी हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश होने के आसार बताये हैं। अगर आज, 19 जून की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली में बादलों के डेरे के बीच न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

लगातार तीनों दिनों तक होगी बारिश

पढ़ें :- UP में बड़ा रेल हादसाः गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, चार की मौत, 17 यात्री घायल

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के लिए अगले तीन दिन भी गर्मी से राहत भरे रहने वाले हैं। IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज से 21 जून तक हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 20 से 25 जून के बीच मॉनसून के पहुंचने की संभावना जाहिर की थी। ऐसे में प्री मॉनसून गतिविधियां और हल्की बारिश देखने को मिल रही है।

20 जून को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। वहीं, 21 जून को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। 22 जून को दिल्ली में गरज के साथ हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com