Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Update: कोहरे की चादर से ढका Delhi-NCR, दिसंबर के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड शुरू – जानिए मौसम का हाल

Weather Update: कोहरे की चादर से ढका Delhi-NCR, दिसंबर के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड शुरू – जानिए मौसम का हाल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण दिसंबर के पहले हफ्ते से ही राजधानी दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी है। यूपी के साथ ही पंजाब, राजस्थान, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सुबह के वक्त कोहरे की चादर में लिपटी नजर आ रही है। वहीं, शाम से भी मौसम में ठंडक देखने को मिल रही है। सुबह के वक्त कोहरे के कारण ठंड का अहसास और बढ़ गया है। सूरज की रोशनी में ‘तेज’ कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरने के साथ कड़ाके की ठंड परेशान करने लगेगी।

पढ़ें :- विश्व में बढ़ते युद्ध: कब थमेगा ये संघर्ष?

जानें दिल्ली-एनसीआर का आज का मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के इलाकों में सुबह के समय कोहरा दिखने को मिल रहा है। कई जगहों पर विजिबिलिटी काफी कमी है। वहीं, प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह के वक्त धुंध और कोहरे की सफेद चादर नजर आएगी, तो वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

जानिए किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम
वहीं आपको बता दें कि, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 267 डिग्री दर्ज किया जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में अधिक गिरावट दर्ज होने के साथ ठड बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव में 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद के 48 घंटों के दौरान यह एक अति गहरे निम्न दबाव या डिप्रेशन में बदल सकता है और यह तमिलनाडु की ओर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा।

दक्षिण भारत में बारिश का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु और केरल में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मुंबई, पुणे, दिल्ली और अहमदाबाद की वायु गुणवत्ता में कोई महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद नहीं है।

पढ़ें :- बंगाल में बदलाव या भ्रम? पहले चरण के ट्रेंड से ममता बनर्जी पर बड़ा खतरा!
Advertisement