Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Weather Update : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोग, कल से बारिश और वज्रपात के आसार

Weather Update : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोग, कल से बारिश और वज्रपात के आसार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 19 अप्रैल। झारखंड में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में बुधवार से बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

जनजीवन पर गर्मी का खासा असर

प्रदेश का हर जिला भीषण गर्मी से परेशान है। जनजीवन पर गर्मी का खासा असर दिख रहा है। कई जिलों में लू (हीट वेव) चल रही है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या इससे ज्यादा रह रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक होने के कारण सुबह के वक्त से ही गर्मी का ऐहसास होने लगने लगता है। आसमान साफ होने के कारण सुबह 6 बजे से ही कड़ी धूप का एहसास हो जाता है।

कल से कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी (संताल परगना) और उससे लगे निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। 20 से 22 अप्रैल तक हवा की गति सामान्य से अधिक रह सकती है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है। वहीं 22 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का गर्जन और वज्रपात की आशंका है। 22 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी, पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। 24 अप्रैल से आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

इस दौरान राज्य के पलामू प्रमंडल वाले इलाके में कहीं-कहीं लू चल सकती है। अब तक सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का है जबकि सबसे कम तापमान 23.1 डिग्री बोकारो थर्मल का दर्ज किया गया है। राजधानी रांची में अधिकतम 39.6 और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Advertisement