मशहूर संगीतकार AR रहमान की बेटी खतीजा रहमान ने अपने मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ निकाह कर लिया है। इसकी जानकारी खुद एआर रहमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए दी है। तस्वीर को शेयर करते हुए एआर रहमान ने लिखा-‘ सर्वशक्तिमान इस नए जोड़े को आशीर्वाद दें, आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’
पढ़ें :- समर वेडिंग ट्रेंड: बॉलीवुड स्टाइल का जलवा
तस्वीर में दुल्हन बनीं खतीजा और उनके पति सोफे पर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। AR रहमान अपनी बेटी के पीछे खड़े हैं। उनके साथ उनके दोनों बच्चे आमीन और रहीमा भी हैं। AR रहमान की इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रहमान के दामाद रियासदीन शेख मोहम्मद पेशे से ऑडियो इंजीनियर हैं। रियासदीन और खतीजा के वेडिंग फंक्शन चेन्नई में हुए हैं। वहीं अब निकाह के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।