Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू, घर से ही काम करेंगे सरकारी कर्मचारी

दिल्ली में लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू, घर से ही काम करेंगे सरकारी कर्मचारी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 04 जनवरी। राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया गया है कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू (साप्ताहिक कर्फ्यू) लगाया जाएगा।

पढ़ें :- आशा कार्यकर्ताओं के लिए रेखा सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर महीने ₹6 हजार

सरकारी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम 

इस दौरान दिल्ली में गैर जरूरी सेवाओं पर रोक रहेगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है। हालांकि, सिर्फ जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है। वहीं प्राइवेट ऑफिसों में भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा। बता दें कि यह कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

डीडीएमए की बैठक में लिया गया फैसला 

आज की डीडीएमए की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वह आइसोलेट हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, रेवेन्यू मिनिस्टर कैलाश गहलोत, मुख्य सचिव विजय देव और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उक्त बैठक में मौजूद रहे।

पढ़ें :- दिल्ली में अपनी आपदा राहत फोर्स बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता के निर्देश पर SDERF गठन की प्रक्रिया शुरू
Advertisement