कोलकाता, 15 अप्रैल। बीजेपी की केन्द्रीय महिला नेताओं का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नदिया पहुंचा। जहां नेताओं ने 14 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दर्द सुना। प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री को देगा। बीजेपी सांसद रेखा ने कहा है कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने लायक हालात बन गए हैं।
पढ़ें :- ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव, पूर्व सीएम का आरोप - यह सब पुलिस के सामने हुआ..
বিজেপি সর্বভারতীয় সভাপতি শ্রী @JPNadda জী নদিয়ার হাঁসখালিতে নাবালিকা মেয়েকে ধর্ষণ ও হত্যার ঘটনাস্থল পরিদর্শনের জন্য যে পাঁচ সদস্যের কমিটি গঠন করেছিলেন, তারা ঘটনাস্থল পরিদর্শন করে নির্যাতিতার পরিবারের সঙ্গে দেখা করেন।উপস্থিত ছিলেন সর্বভারতীয় মহিলা মোর্চার সভানেত্রী @VanathiBJP pic.twitter.com/iroTC7PfZm
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) April 15, 2022
प्रतिनिधिमंडल ने मां-बाप से बात की और पूरी घटना जानी
पढ़ें :- Kolkata: Suvendu Adhikari Meets Families of Deceased, Offers Condolences Amid Tragedy
नदिया जिले के अंतर्गत हासखली की घटना का सच जानने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश की सांसद रेखा वर्मा, तमिलनाडु की विधायक और बीजेपी महिला मोर्चा की केंद्रीय नेता बोनोती श्रीनिवासन, खुशबू सुंदर और मालदा से पार्टी की विधायक श्रीरूपा मित्र चौधरी का एक प्रतिनिधिमंडल बंगाल भेजा है। शुक्रवार दोपहर प्रतिनिधिमंडल नदिया में पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने बच्ची के मां-बाप से बात की और पूरी घटना जानी। परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज ना करने से लेकर बच्ची के अंतिम संस्कार जल्द करने के लिए दबाव बनाने की पूरी दास्तान बताई। पीड़ित मां ने बताया कि पुलिस ने अब बच्ची के पिता और पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
BJP प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार को घेरा
वहीं पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात दिल दहलाने वाले हैं और यहां राष्ट्रपति शासन लगने लायक हालात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां एक के बाद एक बच्चियों से दुष्कर्म हो रहा है, महिलाएं प्रताड़ित हैं, वो भी तब जबकि यहां की मुख्यमंत्री महिला हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में केवल महिलाओं के खिलाफ बल्कि हर तरह के अपराध दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री बच्ची को दोषी ठहराने के लिए उस पर कितना गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ममता का बयान है कि बच्ची लव अफेयर में थी और गर्भवती थी, ये बेहद शर्मनाक है। उन्हें तुरंत पीड़ित परिवार से माफी मांगनी चाहिए। सांसद रेखा वर्मा के मुताबिक घर वालों ने प्रतिनिधिमंडल को ये भी बताया है कि बच्ची को तृणमूल नेता के बेटे अपने साथ ले गए थे और उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। बहुत अधिक खून निकल जाने से उसकी मौत हो गई। बाद में दबाव बनाकर बिना मृत्यु प्रमाण पत्र के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करवाया गया। सांसद वर्मा ने कहा है कि पीड़िता के घरवालों की दास्तां सुनकर दिल दहल गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि दुष्कर्म की इस घटना की जांच पिछले मंगलवार को हाई कोर्ट ने CBI को सौंप दी है।