नई दिल्ली । ड्राई फ्रूट्स यानि की मेवे इसमें कई तरह के फायदे होते हैं। हर मेवे के अपने-अपने फायदे हैं। वहीं किशमिश खाने के अपने ही फायदे हैं आज हम बात करेंगे खाली पेट किशमिश खाने से पेट और शरीर दोनों को क्या फायदा पहुंचता है। जिन लोगों को शरीर में खून की कमी होती है अक्सर उन्हें किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं। इन सब के अलावा इसमें आयरन और विटामिन भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। ड्र्राई फ्रूट के साथ सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसे खाने से पाचन तंत्र को कई तरह से फायदा पहुंचता है। आइए जानते हैं खाली पेट किशमिश खाने क्या फायदे होते हैं।
पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने
खाली पेट किशमिश खाने के फायदे
हाई बीपी की बीमारी में किशमिश के फायदे
हाई बीपी के मरीज अगर खाली पेट में किशमिश खाएंगे तो उनके लिए बहुत अच्छा होता है। दरअसल, इसमें पोटेशियम और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है. जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। साथ ही इसमें कई तरह के पॉलीफेनोल्स होते हैं जो कि नाइट्रिक एसिड की तरह पेट में काम करते हैं। साथ ही साथ यह बीपी कंट्रोल के लिए भी अच्छा होता है।
ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है किशमिश
पढ़ें :- इस तरीके से करें किसमिश का सेवन मिलेगा फायदा
किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं तो मुंह की बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। एंटीबैक्टीरियल फंक्शन के अलावा किशमिश में पाए जाने वाले सुक्रोज दांत की सफाई और बनावट को बेहतर रखने में मददगार है। सुबह खाली पेट अगर-अगर इसे चबा-चबा कर खाया तो इससे आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है
खून की कमी के कारण एनीमिया की बीमारी का शिकार हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में सुबह खाली पेट किशमिश खाने से काफी ज्यादा फायदा पहुंचता है। इसमें आयरन, रेड ब्लड सेल्स बनने के साथ-साथ शरीर में खून की पूर्ति होती है। इससे खून की कमी नहीं होती है और आप हेल्दी बने रहते हैं।
एक दिन में भीगी हुई कितनी किशमिश खानी चाहिए
एक दिन में 8-10 भीगी हुई किशमिश खानी चाहिए. बहुत ज्यादा किशमिश आपके पेट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि यह दूसरे पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोक सकता है। इसमें चीनी और कैलोरी भी काफी होती है। इसलिए हर दिन बहुत ज्यादा किशमिश न खाएं बल्कि भीगोकर भी सिर्फ 8-10 किशमिश ही खाएं।