1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पानी पीने का गलत समय क्या है ? अच्छी सेहत के लिए जानें जरूर

पानी पीने का गलत समय क्या है ? अच्छी सेहत के लिए जानें जरूर

स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलता है, इसलिए पानी की जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलता है, इसलिए पानी की जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है। माना कि पानी शरीर को कई फायदे पहुंचाता है, लेकिन गलत समय पर पीने से यह शरीर में कई दिक्कतें भी पैदा करने लगता है।

पढ़ें :- Health News : भारत में वायरल फीवर का बढ़ता खतरा, जाने उपाए और कारण...

अगर आप गलत वक्त पर पानी पिएंगे तो आपको न सिर्फ पाचन से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है, बल्कि मोटापा और कब्ज जैसी बीमारियां भी घेर सकती हैं। पानी से भरपूर मात्रा में लाभ हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि इसे पीने के सही वक्त के बारे में जाना जाए।

मगर उससे पहले आप यह जरूर जान लें कि इसे पीने का गलत समय क्या है। कई लोग भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो भोजन के दौरान ही पानी पीने लग जाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही गलतियां करते हैं तो आज और अभी से ऐसा करना बिल्कुल बंद कर दें। क्योंकि इसकी वजह से आपको कई दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।

कब पानी नहीं पीना चाहिए?

  1. सोने से तुरंत पहले न पिएं पानी।
  2. खाने के तुरंत बाद न पिएं पानी।
  3. पेशाब करने के बाद न पिएं पानी।
  4. भोजन करने के दौरान न पिएं पानी।

कब पीना चाहिए पानी?

पढ़ें :- राष्ट्रीय कार्यशालाः समय से पहले मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर के रोकथाम पर हुई चर्चा
  1. सुबह उठने के बाद सबसे पहले पिएं गुनगुना पानी।
  2. खाना खाने से 30 मिनट पहले पिएं पानी।
  3. एक्सरसाइज करने के पहले, दौरान और बाद में पिएं पानी।
  4. सोने से 1-2 घंटे पहले पी लें पानी।
  5. सिरदर्द और माइग्रेन में पी सकते हैं पानी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com