कानपुर। शादी में पति के द्वारा पत्नी के घर वालों से दहेज मांगने की बात अब तक आपने सुनी होगी। मगर कानपुर से जो मामला सामने आया है, उसे जान भी सुन कर चौंक जाएंगे। दरअसल कानपुर में एक पत्नी ने अपने ही पति के साथ रहने के लिए एक करोड़ रुपये की पति से मांग की है। बता दें कि पत्नी की सरकारी नौकरी लग गई। इसके बाद पत्नी ने अपने पति से ये मांग कर दी है पत्नी का कहना है कि अगर पति उसके साथ रहना चाहता है तो पहले एक करोड़ रुपये दे, तभी वह उसके साथ रहेगी।
पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला
अब पीड़ित पति ने कानपुर पुलिस से मामले की शिकायत की है और केस दर्ज करवाया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी अपने पिता के पास चली गई है। सरकारी नौकरी लगते ही वह बदल गई है। उसने साफ कह दिया है कि अगर वह उसके पास रहने आएगी तो उसे पहले एक करोड़ रुपये चाहिए।
कानपुर में एक स्कूल के संचालक बजरंग भदौरिया ने अपनी पत्नी लक्षिता सिंह और उसके घर वालों के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पति के मुताबिक, उसकी शादी साल 2020 में दिल्ली की रहने वाली लक्षिता सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों कानपुर ही रह रहे थे. इसी दौरान पत्नी की दिल्ली में सरकारी टीचर की नौकरी लग गई।
अब पीड़ित पति ने कानपुर पुलिस से मामले की शिकायत की है और केस दर्ज करवाया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी अपने पिता के पास चली गई है। सरकारी नौकरी लगते ही वह बदल गई है। उसने साफ कह दिया है कि अगर वह उसके पास रहने आएगी तो उसे पहले एक करोड़ रुपये चाहिए।
पीड़ित पति का कहना है कि उसके ससुर और दोनों साले भी उसे धमका रहे हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक डेढ़ करोड़ रुपये नहीं मिलेंगे, वह बेटी को ससुराल नहीं भेंजेगे। पति का कहना है कि पत्नी भी धमका रही है कि अगर उसपर प्रेशर बनेगा तो वह उसे और उसके परिवार को दहेज केस में फंसा देगी।
पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
इस मामले में पीड़ित पति ने अपनी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पति का आरोप है कि उसके ससुर और साले ने उसके साथ मारपीट भी की है। इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा, पति की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।