Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

हाथरस में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

By up bureau 

Updated Date

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि विवाहिता का पति व अन्य ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करते थे। इन लोगों ने जहर देकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव भुर्राका निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी नीरेश (36) की शादी राकेश निवासी कुवंरपुर थाना चंदपा हाल निवासी नाई का नगला नई बस्ती थाना कोतवाली सदर के साथ हुई थी। शादी के बाद नीरेश ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। देर रात नीरेश की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

आज इसकी सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उसके भाई का आरोप है कि उसका बहनोई उसकी बहन के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था और उसके बहनोई के संबंध एक अन्य महिला के भी साथ थे। रुपए की भी डिमांड करता था। वही पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल पड़ताल में जुटी है।

Advertisement