Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में लूटपाट का विरोध करने पर महिला को मारी गोली, मौत, पति गंभीर

बरेली में लूटपाट का विरोध करने पर महिला को मारी गोली, मौत, पति गंभीर

By HO BUREAU 

Updated Date

firing

बरेली। यूपी के बरेली जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने सरेशाम दंपती के साथ लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पति को भी पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पत्नी को उसके मायके से पति मोटरसाइकिल पर लेकर घर आ रहा था।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी

वारदात से  गुस्साई भीड़ ने दुनका पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि लोग सड़क पर पड़े महिला के शव को उठाने नहीं दे रहे थे। हंगामा देखते हुए आधा दर्जन थानों की पुलिस, एसएसपी और एसपी नॉर्थ मौके पर मौजूद थे। वारदात शाही थाना क्षेत्र के दुनका पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई।

Advertisement