Fight Between Women: आए दिन हमारे देश में लड़ाइयाँ देखने को मिलती है एक और ऐसे ही घटना मुंबई से सामने आ रही है जहां सीट को लेकर 2 औरतों में हुई लड़ाई। 390 किलोमीटर में फैली, मुंबई की लोकल ट्रेनें, जिन्हें वित्तीय राजधानी की जीवन रेखा माना जाता है, 2,342 सेवाएं संचालित करती हैं और प्रतिदिन 7.5 मिलियन से अधिक यात्रियों को ले जाती हैं। हालांकि मुंबई लोकल ट्रेन में सीट मिलना किसी संघर्ष से कम नहीं है. हाल ही में, ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक सीट को लेकर कुछ महिलाओं के बीच भीषण लड़ाई हो गई।
पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
आपको बता दें कि, इस मामले में वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने बताया कि झड़प तुर्भे स्टेशन (Turbhe Station) के पास एक सीट को लेकर हुई. एक सीट को लेकर तीन महिला यात्री बुरी तरह से लड़ने लगी और मामला इतना बढ़ गया कि महिलाएं मारपीट पर उतर आईं.
Fight between two female passengers over a seat in #Local #TRAIN .
The woman police constable who went to the rescue got hurt.
Both women filed a case against each other at Vashi Railway Police Station.@Central_Railway #Mumbai pic.twitter.com/nFOKv7bOWv
पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 6, 2022
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं को ट्रेन के अंदर एक-दूसरे के बाल खींचते हुए देखा जा सकता है। एक महिला कांस्टेबल ने यात्रियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोशिश बेकार गई और वह घायल हो गई।
वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने कहा, “सीट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ महिलाओं ने एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया और एक महिला कर्मचारी घायल हो गई।”
खबरों की माने तो सीट को लेकर तीन महिला यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गया।
पढ़ें :- 'क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?...', PM मोदी पर चिदंबरम का हमला
कटारे ने आगे बताया कि जीआरपी घटना की जांच कर रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक तुर्भे स्टेशन पर एक सीट खाली होने पर एक महिला यात्री ने दूसरी महिला को सीट देने की कोशिश की. हालांकि, एक तीसरी महिला ने भी उसी सीट पर कब्जा करने की कोशिश की. इसी बात को लेकर तीनों महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जोकि मारपीट में बदल गई.