यूपी के गाजियाबाद जिले के कांजीमल मोहल्ला (वार्ड नंबर 12) में काफी दिनों से पानी न आने से परेशान महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को जलकल अधिकारियों के कमरे में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Updated Date
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के कांजीमल मोहल्ला (वार्ड नंबर 12) में काफी दिनों से पानी न आने से परेशान महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को जलकल अधिकारियों के कमरे में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अफसरों द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान न देने से नाराज महिलाओं ने अधिकारियों को उनके कमरे में ही बंधक बना लिया। महिलाओं का कहना था कि इस भीषण गर्मी में पानी न आने से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खाना बनाने से लेकर नहाने-धोने तक की दिक्कत आ गई है।
महिलाओं ने कहा कि कई बार अफसरों से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि 2 घंटे में पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।