Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. चमत्कारः गोली जेब में रखे मोबाइल फोन से टकराई और बच गई युवक की जान

चमत्कारः गोली जेब में रखे मोबाइल फोन से टकराई और बच गई युवक की जान

By Rajni 

Updated Date

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में युवक किस्मतवाला निकला। जेब में रखे मोबाइल ने उसकी जान बचा दी। दो साथी रविवार की रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

पढ़ें :- लखीसराय हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा, CM सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुख

इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें लूटने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने चार गोलियां चलाईं। जिसमें से दो गोली युवक के पैर पर चलाई गईं, जो उसकी जेब में रखे मोबाइल फोन से टकरा गई और उसकी जान बच गई। वहीं उसके दोस्त के हाथ में गोली लग गई।

हालांकि वह खतरे से बाहर है। घटना हाजीपुर-मुजफ्फपुर एनएच-22 पर गोढिया पुल के पास हुई। दोनों साथी राजन कुमार (20) और आलोक कुमार (19) महुआ थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Advertisement