1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, कहा – ‘तीन छर्रे इनकी आंख में लगे…’

पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, कहा – ‘तीन छर्रे इनकी आंख में लगे…’

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। वे जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलनों के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल की जानकारी लेने डीसीपी ऑफिस पहुंचे थे।

By HO BUREAU 

Updated Date

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। वे जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलनों के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल की जानकारी लेने डीसीपी ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का प्रयोग किया गया था।

पढ़ें :- मजबूत लोकतंत्र के लिए वेतनभोगी जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होना जरूरी

राहुल गांधी ने कहा कि 200 छर्रे इनके (साहिल) शरीर पर लगे। तीन छर्रे इनकी आंख में लगे। एम्स की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि इनके शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे हैं, आंख में तीन छर्रे हैं। इनकी आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और उस आंख से नहीं देख पाएंगे। इनके बिल्कुल दिल के पास छर्रे हैं, जिनको छुआ नहीं जा सकता है।

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि हमारी ओर से छर्रे नहीं चलाए गए तो एक ही सवाल है, अगर आपने नहीं चलाए तो किसी ने तो ये छर्रे चलाए होंगे। शायद किसी और ने इन पर छर्रे चला दिए। हम सिर्फ यह कह रहे हैं कि एफआईआर दर्ज कीजिए। अंदर से हमें बताया जा रहा है कि ऊपर से ऑर्डर आया है कि एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती है।

“हम सिर्फ इस परिवार के लिए न्याय मांग रहे हैं”

उन्होंने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक हम यहां से नहीं हिलने वाले हैं। इस देश में लाखों लोगों के साथ अन्याय होता है। हमारी एक मांग है कि एफआईआर, डीडीआर और जांच अधिकारी का नाम बता दीजिए। हम सिर्फ इस परिवार के लिए न्याय मांग रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि इनको एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन भेजा जा रहा है। शुक्रवार सुबह हम एक पुलिस स्टेशन गए, हमें बताया गया कि यहां नहीं हो सकता और आप दूसरे पुलिस स्टेशन जाइए। साहिल के वकील ने कहा कि एलओपी राहुल गांधी के आने के बाद शिकायत पर ठप्पा लगा है, रिसीविंग मिली है। एफआईआर अभी भी दर्ज नहीं की जा रही है।

पढ़ें :- 'घुसपैठ रोकना जरूरी, बीएसएफ को जमीन देने में हुई देरी...', सिलीगुड़ी में बोले अमित शाह

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर किया पोस्ट 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को लेकर राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा गया, “आज साहिल लोचब के साथ उनके साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने संसद मार्ग के डीसीपी कार्यालय पहुंचा। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया। छर्रों से बुरी तरह घायल साहिल की एक आंख की रोशनी खतरे में है।”

यह भी पढ़ें : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल, प्रियंका और खरगे ने दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, एक गंभीर अपराध है। इस क्रूरता के लिए न गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को कोई सफाई दी, न प्रधानमंत्री ने उनसे माफी मांगी। अब जब साहिल न्याय के लिए एफआईआर दर्ज कराना चाहता है तो वो भी नहीं करने दिया जा रहा। इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अमित शाह, न्याय से इतना क्यों घबरा रहे हैं? ये डर दिखा रहा है कि आप अपना अपराध कबूल कर रहे हैं। एफआईआर होगी और न्यायिक जांच होगी। ऊपर से नीचे तक जो भी इस बर्बरता के दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी। साहिल और उसके जैसे पीड़ित हर छात्र को न्याय दिलाकर रहेंगे।”

Disclaimer

पढ़ें :- मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, तीन श्रमिकों की मौत, एक घायल

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।   

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com