1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पैलेट गन मामले में FIR की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे

पैलेट गन मामले में FIR की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे

Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार (21 अगस्त) को जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचव के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे।✍️अरविंद कुमार

By HO BUREAU 

Updated Date

Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार (21 अगस्त) को जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचव के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा और साहिल लोचव भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने संसद मार्ग थाने में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जांच की प्रगति की जानकारी मांगी।

पढ़ें :- पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, कहा - 'तीन छर्रे इनकी आंख में लगे...'

मुलाकात के बाद वह डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी की मांग है कि साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि FIR दर्ज होने तक वह वहां से नहीं हटेंगे।

शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, साहिल लोचव ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के माध्यम से भी पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन शिकायत का IO नंबर या उसकी प्राप्ति की पुष्टि नहीं दी गई। इसी मामले में जानकारी लेने और पुलिस से कार्रवाई की मांग करने के लिए राहुल गांधी शुक्रवार को खुद संसद मार्ग थाने पहुंचे।

राहुल गांधी ने उठाया पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा

धरने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किसके आदेश पर किया गया। उन्होंने साहिल का जिक्र करते हुए कहा कि वह तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहा था, तभी कथित तौर पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ। राहुल गांधी ने मीडिया के सामने साहिल की चोटों का भी जिक्र किया और कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अमित शाह से भी मांगा था जवाब

इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पैलेट गन चलाने का आदेश किस स्तर से दिया गया था और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी है।

पढ़ें :- मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, तीन श्रमिकों की मौत, एक घायल

कांग्रेस ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक बयान में आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान साहिल को पैलेट लगने से गंभीर चोट आई। पार्टी का दावा है कि साहिल और उसकी मां ने कई बार FIR दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल, प्रियंका और खरगे ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के मुताबिक, इसी वजह से राहुल गांधी साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे और मामले की जांच की स्थिति जानने के साथ FIR दर्ज करने की मांग रखी।

फिलहाल राहुल गांधी की मांग का केंद्र यही है कि साहिल की शिकायत को औपचारिक रूप से दर्ज किया जाए और पैलेट गन के इस्तेमाल की परिस्थितियों की जांच आगे बढ़ाई जाए।

Disclaimer

पढ़ें :- जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जानें क्या है पूरा मामला

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️अरविंद कुमार

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।   

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com