लखनऊ। यूपी के रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई मामलों में फरार चल रहे सपा के कद्दावर नेता आजम खां के करीबी रिटायर्ड सीओ सिटी आले हसन को पुलिस ने दिल्ली के शाहीनबाग स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
सपा शासन काल में आजम खां के करीबी रिटायर्ड सीओ सिटी आले हसन पर अजीमनगर थाने में किसानों की जमीन कब्जाने के अलावा डूंगरपुर प्रकरण के कई मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ था। इन सभी मामलों में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। तभी से आले हसन फरार चल रहे थे।
आले हसन चल रहे थे फरार
पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। शनिवार रात को यूपी पुलिस उनको दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद अजीमनगर थाने ले आई। जहां रविवार को दोपहर बाद उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उनका रिकार्ड खंगाल रही है।
अजीमनगर एसओ अमर सिंह राठौर ने बताया कि आलेहसन शत्रु संपति के दो मामलों में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने उनको दिल्ली के शाहीन बाग स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है।