पटना। बिहार को मिली वंदेभारत की पहली रैक मंगलवार की शाम 6.20 बजे पटना जंक्शन पहुंची। राजेंद्र नगर टर्मिनल के यार्ड में जगह न होने के कारण इस ट्रेन के आठ कोच को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर रखा गया है। यह ट्रेन पटना से रांची के बीच चलेगी।
पढ़ें :- 'एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे...', 'बांकीपुर नहीं बनेगा बेंगलुरु' वाले बयान पर बोले प्रशांत किशोर
पटना से कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार, सांकी, टाटी सिल्वे नए रूट पर यह ट्रेन पटना से रांची की दूरी 6 घंटे में तय करेगी। हालांकि रेलवे की ओर से अभी किराए को फाइनल नहीं किया गया है।
अभी रांची जाने में 8 से 10 घंटे का समय लगता है। जबकि जनशताब्दी यह सफर करीब सवा 7 घंटे में तय करती है। इसके लिए यात्रियों को एसी चेयरकार के लिए 650 रुपए किराया देना होता है। इसी तरह जनरल क्लास के लिए 195 रुपए का किराया है। एक-दो दिनों में परीक्षण के बाद पटना से रांची के बीच ट्रायल रन किया जाएगा।