Mayawati : मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया पर BSP नेता अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित करने की जानकारी दी। वह मायावती के भतीजे आकाश आनंद के समधि हैं। मायावती ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उन्हें जिन भी राज्यों की ज़िम्मेदारी BSP कोआर्डिनेटर के रूप में दी गई, वहां अशोक सिद्धार्थ ने अपनी ज़िम्मेदारी को सही से नहीं निभाया।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती
मायावती ने लिखा कि अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद को महाराष्ट्र के चुनाव में खा़सकर पार्टी टिकट के बंटवारे को लेकर BSP महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आदि के साथ सही से तालमेल करके नहीं चलने की वजह से अनुशासनहीनता व दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था तथा उन्हें दोबारा पार्टी में इस शर्त के साथ वापस लिया गया था कि वे दोबारा ऐसी ग़लती नहीं करेंगे और साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश में कहीं पर भी नहीं, बल्कि केवल दूसरे राज्यों में ही पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की ज़िम्मेदारी दी जायेगी।
‘अब पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा’
यह भी पढ़ें : ‘नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम’, PM मोदी ने की नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत
उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें जिन भी राज्यों की ज़िम्मेदारी BSP कोआर्डिनेटर के रूप में दी गई, वहां अशोक सिद्धार्थ ने अपनी ज़िम्मेदारी को सही से नहीं निभाया। केवल कर्नाटक ही नहीं, बल्कि उड़ीसा व पश्चिम बंगाल इन राज्यों से भी इनकी अनुशासनहीनता अर्थात् पार्टी के दिशा-निर्देश के उल्लंघन की ख़बरें लगातार आते रहने के फलस्वरूप इनको बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी इनमें सुधार नहीं आने की वजह से कल अशोक सिद्धार्थ को पार्टी की सभी ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था।
मायावती ने लिखा कि इसके बाद यूपी में इनके वापस लौटने की ख़बरें जानबूझकर पार्टी में भ्रम की स्थिति फैलाकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव के सघन अभियान को प्रभावित करने का षड्यंत्र है, इसलिए पार्टी और मूवमेन्ट के हित में अशोक सिद्धार्थ को आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। और अब इन्हें पार्टी में आगे कतई भी वापस नहीं लिया जायेगा।
पढ़ें :- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, कहा- 2027 में सपा का होगा सफाया
नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।
पढ़ें :- Kanpur Dehat : सबसे खौफनाक हत्या... चार साल बाद हुआ खुलासा, जानें पूरा मामला