Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सरकार के इस कदम से सस्ता होगा खाने का तेल

सरकार के इस कदम से सस्ता होगा खाने का तेल

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। महंगाई के दौर में सरकार के इस कदम से लोगों को राहत मिल सकती है। सरकार ने रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल  पर आयात शुल्क 17.5 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया है।

पढ़ें :- 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर MDR, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

वित्त मंत्रालय  की ओर से गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर काबू के लिए यह कदम उठाया गया है। आमतौर पर भारत रिफाइंड के बजाए कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का आयात करता है।

रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल  पर आयात शुल्क घटा

इसके बावजूद सरकार ने रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाया है। इस कटौती के साथ रिफाइंड खाद्य तेलों पर प्रभावी शुल्क 13.7 फीसदी हो गया है। सभी प्रमुख कच्चे खाद्य तेलों पर प्रभावी शुल्क 5.5 फीसदी है।  अभी रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का कोई आयात नहीं होता है।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान, वर्क फ्रॉम होम से लेकर दोगुने पार्किंग चार्ज तक...
Advertisement