Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

बिहार में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बिहार में जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। यहां छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 14 पहुंच चुका है। यहां के 10 लोगों की जहरीली शराब के सेवन से मौत हुई है। जबकि अमनौर के तीन एवं मढ़ौरा के एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल और पीएमसीएच में चल रहा है।

पढ़ें :- लखीसराय हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा, CM सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुख

दरअसल, घटना छपरा ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र की है, जहां जहरीली शराब से 14 लोगों मौत हो गई। एक साथ 14  लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मसरख हनुमान चौक स्टेट हाईवे-90 पर शव को रखकर जाम कर दिया है। ये लोग जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए पुलिस के वरीय पदाधिकारी कई थाने के पुलिस के साथ वहां पहुंचे हुए हैं। पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की अभी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से ही सदर अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है

बता दें कि, ये सभी लोग सोमवार की शाम में एक जगह पर शराब पी रखी थी। इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी। शाम में सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी।

पढ़ें :- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर - जमानती वारंट, 11 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश
Advertisement