मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

गुरुग्राम में पुलिस वैन की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत, टक्कर के बाद पुलिस वाले भागे

इंडिया वॉइस

फरीदाबाद से गुरुग्राम की ओर गलत दिशा में आ रहे ईआरवी वाहन ने तेज गति से आ रहे एक स्विफ्ट वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।

शेयर करें

Gurugram news: सेवा सुरक्षा सहयोग का दावा करने वाली गुरुग्राम पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल यानी ईआरवी ने एक हसते खेलते परिवार में मातम मचा दिया. फरीदाबाद से गुरुग्राम गलत दिशा में आ रही ईआरवी गाड़ी ने तेज रफ्तार से आते हुए एक स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी. जिसमें 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई जबकि कार में सवार दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए.

दिल्ली खेड़ा खुर्द निवासी विश्वजीत ने बताया कि उसकी पत्नी काजल, सास बबिता, साला रिंकू, रिंकू का बेटा प्रियांक व विश्वजीत का बेटा अवि व छह वर्षीय बेटी सावी दिल्ली से फरीदाबाद जा रहे थे. . कार रिंकू चला रहा था। सुबह करीब 11.15 बजे जब उनकी स्विफ्ट कार गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर घाटा ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंची तो गलत दिशा से आ रही पुलिस की ईआरवी वैन ने उनकी कार को सीधे टक्कर मार दी।

इस घटना में सावी की मौत हो गई, जबकि अन्य सभी को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों की मदद करने के बजाय मौके से भाग जाना ही बेहतर समझा। गुरुग्राम के एसीपी विकास कौशिक ने कहा, “दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर वैन चालक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।”

घायलों में से एक के पति विश्वजीत ने सूत्रों को बताया कि उनकी पत्नी, सास और देवर तीन बच्चों के साथ दिल्ली से फरीदाबाद जा रहे थे. विश्वजीत ने कहा, “मेरी बेटी आज जिंदा होती अगर पुलिस अधिकारी उसे दुर्घटनास्थल से भागने के बजाय अस्पताल ले जाते।” पुलिस ने दुर्घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 427, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

शेयर करें