Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hathras : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Hathras : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मिला शव

By up bureau 

Updated Date

Hathras : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मिला शव

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव हतीसा के पास पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश 42 वर्ष पुत्र घनश्याम के रूप में हुई है। वह गांव नगला बनारसी का रहने वाला था।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

दरअसल मुकेश पिछले एक साल से अपनी ससुराल कस्बा मेंडू में रह रहा था। वह खराद मशीन पर काम करता था। घटना की रात वह अपने घर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसकी मौत रेलवे ट्रैक पर हुई। मृतक के परिजनों में मचा कोहराम वही सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने उसके परिवार के लोगों को भी सूचित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मुकेश के पीछे उसकी पांच संतानें हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement