1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः तांदुला नदी पर बने पुल पर युवक ने फांसी लगाकर कर दी जान

छत्तीसगढ़ः तांदुला नदी पर बने पुल पर युवक ने फांसी लगाकर कर दी जान

दुर्ग जिले के अंडा गांव से निकुम मुख्य मार्ग पर तांदुला नदी पर नवनिर्मित ब्रिज पर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ग्राम विनायकपुर पटेल पारा निवासी ललित कुमार पटेल (29) कृष्णा पटेल का पुत्र था।

By Rakesh 

Updated Date

दुर्ग। दुर्ग जिले के अंडा गांव से निकुम मुख्य मार्ग पर तांदुला नदी पर नवनिर्मित ब्रिज पर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ग्राम विनायकपुर पटेल पारा निवासी ललित कुमार पटेल (29) कृष्णा पटेल का पुत्र था।

पढ़ें :- लोहारगांव में महिलाओं ने सीखे आजीविका बढ़ाने के गुर, मुर्गी पालन से आत्मनिर्भरता की राह

मृतक 1 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे घर से घूमने जा रहा हूं, कहकर  निकला था। ब्रिज पर जाकर रस्सी के सहारे आत्महत्या कर लिया। सुबह जब ग्रामीण घूमने निकले तो उसके घर में जाकर सूचना दी।

अंडा पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर शव का पंचनामा करके दुर्ग मच्युरी भेज दिया। मौत का कारण अभी अज्ञात है। मामले की जांच पुलिस थाना अंडा के द्वारा की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com