1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. रविवार का राशिफल – 20 मार्च 2022 (Daily Horoscope)

रविवार का राशिफल – 20 मार्च 2022 (Daily Horoscope)

आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रविवार का राशिफल (horoscope of sunday)

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा का संचार धनु राशि में होगा

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.12, सूर्यास्त 06.21, ऋतु – ग्रीष्म

चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया, रविवार, 20 मार्च 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-दोस्तों के साथ एक समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करने से सुकून महसूस होगा। सेहत अच्छी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। तनाव से बचें।

मेष राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मानसिक तनाव और हेल्थ अलर्ट

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से सफल होंगे, जिससे धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे शारीरिक-मानसिक रूप से आनंद का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन मनोरंजन में बीतेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहने से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। जिद्दी वाला रवैया छोडऩा होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और नये काम की शुरुआत करने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संबंधित बीमारियों से सावधान रहें। यात्रा को टालें।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल बनने से आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी। जमान-मकान की खरीदी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: किडनी-त्वचा पर असर, रहें सतर्क

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिजनों और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय में भी यश की प्राप्ति होगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य सफल होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़े। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन से निकालना होगा, वरना परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। अनापेक्षिक धन-व्यय होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में विघ्न आ सकता है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: पेट और पाचन पर असर, रहें सावधान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com