Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. हरियाणाः जींद रैली को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, रैली को सफल बनाने को झोंकी ताकत

हरियाणाः जींद रैली को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, रैली को सफल बनाने को झोंकी ताकत

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हरियाणा अनुराग डांडा कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवा, बेरोजगार व हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। श्री डांडा ने जींद में 28 जनवरी को होने वाली रैली का न्यौता  कार्यकर्ताओं को दिया। इस मौके पर हरियाणा की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा।

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट

हरियाणा के युवा बेरोजगार, 2 लाख सरकारी नौकरियों के पद खालीः अनुराग डांडा 

श्री डांडा ने कहा कि हरियाणा के युवा बेरोजगार हैं। करीब 2 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली पड़े हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले विधानसभा सत्र में 60 हजार नौकरियां देने की बात कही थी लेकिन नौकरियां नहीं मिलीं। कहा कि मुख्यमंत्री ने अगर नौकरी दी भी है तो उसमें 75 प्रतिशत लोग बाहरी हैं।

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बाहर के लोगों को ही नौकरियां देने हैं तो उन्हें चुनाव विभाग से ही लड़ना चाहिए। क्योंकि हरियाणा की जनता उन्हें हरियाणा से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को जींद में आम आदमी पार्टी की रैली होने जा रही है जो अब तक की सबसे विशाल रैली होगी। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शिरकत करेंगे।

पढ़ें :- समंदर लौट आयाः देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ
Advertisement