पटना। एसटीएफ ने पटना के गांधी मैदान में हुए ब्लास्ट के आरोपी को दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। 27 अक्टूबर, 2013 को पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा सहित पटना जंक्शन पर बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमे छह लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 82 लोग घायल हो गए थे।
पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत
जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मेहरे आलम को बम ब्लास्ट कांड में आरोपी बनाया था। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव में शनिवार देर रात छापेमारी की।
केस के आरोपी मेहरे आलम को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हालांकि, इसके पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी मेहरे आलम को गिरफ्तार कर अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई थी। लेकिन उस समय वह चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से वह फरार था।