Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पंजाब
  3. पंजाबः विजिलेंस का नकली इंस्पेक्टर बन लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

पंजाबः विजिलेंस का नकली इंस्पेक्टर बन लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

By HO BUREAU 

Updated Date

लुधियाना। लुधियाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो विजिलेंस का नकली इंस्पेक्टर बन कर सरकारी कर्मचारियों से वसूली करता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरमनप्रीत सिंह है जो लुधियाना का ही रहने वाला है। पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर रैंक की तीन वर्दियां व अन्य सामान सहित उसकी कार बरामद की है।

पढ़ें :- पंजाबः जमीन के लिए भाई की गोली मारकर ले ली जान, दो गिरफ्तार

कार पर पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। इस मामले में लुधियाना के एडीसीपी देव सिंह ने बताया कि आरोपी पेशे से डिजाइनर है। उसका सपना था कि वह पुलिस में भर्ती हो। पुलिस में भर्ती नहीं हो सका तो आरोपी ने नकली इंस्पेक्टर बन अपने शौक पूरे करने शुरू कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि उक्त आरोपी अब तक 6 सरकारी कर्मचारियों से विजिलेंस के नाम पर पैसे वसूल चुका है।

Advertisement