Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चावल से बन रही थी हल्दी! कानपुर में मिलावट फैक्ट्री का भंडाफोड़

चावल से बन रही थी हल्दी! कानपुर में मिलावट फैक्ट्री का भंडाफोड़

By HO BUREAU 

Updated Date

Adulteration factory busted in Kanpur

Kanpur : कानपुर के पनकी स्थित एक मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। टीम के अनुसार, परिसर में हल्दी पाउडर तैयार हो रहा था, लेकिन वहां साबुत हल्दी का नामोनिशान तक नहीं मिला।

पढ़ें :- नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना

जांच में सामने आया कि चावल को पीसकर उसमें हल्दी जैसा रंग मिलाया जा रहा था और उसे हल्दी पाउडर के रूप में तैयार किया जा रहा था। वहीं मिर्च और धनिया पाउडर के साथ रंग और अन्य सामग्री भी मौके से बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान विभाग ने 77 बैग चावल के टुकड़े, 42 बैग हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और कथित अपमिश्रक समेत कुल 5 लाख 86 हजार 200 रुपये का स्टॉक जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें : ‘माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं…’, छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी

साथ ही छह नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मसालों में किस प्रकार की मिलावट की गई है। यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला
Advertisement