1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेम प्लेट मामले पर SC के फैसले के बाद अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ”BJP को दुख”

नेम प्लेट मामले पर SC के फैसले के बाद अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ”BJP को दुख”

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांवड़ मार्गों पर दुकानदारों के नेम प्लेट टांगने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रोक लगाने पर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांवड़ मार्गों पर दुकानदारों के नेम प्लेट टांगने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रोक लगाने पर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस जिस समय मुझे जानकारी मिली थी तभी मैंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट स्वयं इसे संज्ञान में ले और ऐसी कार्रवाई को रोके।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

सांप्रदायिक राजनीति का दिया फड़फड़ा रहा

बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे दिया बुझने से पहले फड़फड़ाता है, ये सांप्रदायिक राजनीति का दिया भी फड़फड़ा रहा है। इसलिए ऐसे फैसले लिए दा रहे हैं। साथ ही कहा कि सांप्रदायिक राजनीति खत्म होने जा रही है। इस बात का दुख बीजेपी को है। दरअसल, यूपी सरकार की तरफ से आदेश दिया गया था कि कांवड़ यात्रा के मार्गों पर दुकानदारों को नेम प्लेट टांगा जाए। जिसके बाद विपक्षी पार्टीयां लगातार सरकार के इस फैसले का विरोध करने लगी।

26 जुलाई को अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में नेम प्लेट टांगने के विवाद पर आज सुनवाई हुई, जिस पर कोर्ट ने सरकार के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। इसके अलावा फैसले के खिलाफ सरकार को नोटिस जारी कर दिया। वहीं इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com