Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : Bulldozer Action पर लगी रोक के बाद चुनाव का मुद्दा बनाएंगे Akhilesh

UP : Bulldozer Action पर लगी रोक के बाद चुनाव का मुद्दा बनाएंगे Akhilesh

By up bureau 

Updated Date

UP : Bulldozer Action पर लगी रोक के बाद चुनाव का मुद्दा बनाएंगे Akhilesh

लखनऊ। यूपी में उपचुनाव और 2 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने बीते दिन सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि याचिका के जरिए उठाए गए मुद्दे के संबंध में कुछ दिशा-निर्देश बनाने का प्रस्ताव देते हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि आरोपी होने के आधार पर किसी के घर को गिराना उचित नहीं है। इस बीच यूपी सरकार ने भी बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव और मायावती ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये निर्णय यूपी सरकार के मुंह पर तमाचा है।

Advertisement