1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश का व्यंग्य ‘कीमतों में इजाफे के यूं तो सौ बहाने हैं, सच ये है कि उन्हें भरने अपने खजाने हैं’

अखिलेश का व्यंग्य ‘कीमतों में इजाफे के यूं तो सौ बहाने हैं, सच ये है कि उन्हें भरने अपने खजाने हैं’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आवाज में कटाक्ष करते एक युवक का वीडियो ट्वीटर पर किया शेयर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 30 मार्च। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा के खिलाफ करारा प्रहार किया है। उन्होंने तेल की बढ़ रही कीमतों पर कहा है कि इनके इजाफे के सौ बहाने हो सकते हैं लेकिन हकीकत में उन्हें अपना खजाना भरना है।

पढ़ें :- फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

अखिलेश यादव ने बुधवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आवाज में रिमिक्स एक विडियो ट्वीट करते हुए ट्वीटर पर व्यंगात्मक लहजे में लिखा, ‘कीमतों में इजाफे के यूं तो सौ बहाने हैं, सच ये है कि उन्हें भरने अपने खजाने हैं।’ वीडियो में लड़का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आवाज में बोल रहा है, ‘महंगाई के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगी कि तेल के दामों में कैसे बढ़ोत्तरी हो रही है। आपका सवाल जायज भी है। मेरा बहुत पहले से सपना था कि जनता के पास खुद का तेल हो। इसलिए आज जब तेल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है तो देख रहे हैं कि देश की जनता का खुद का तेल निकल रहा है। इसलिए हमने सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, हमने अन्य तेल के दामों में भी बढ़ोत्तरी की है। भाइयों, यह समय का पहिया है, निरंतर बढ़ता रहता है। पहिये से मुझे याद आया, जब मैं ट्रेन में चाय बेच रहा था तो एक मेल गाड़ी को देखा करता था, जो निरंतर आगे बढ़ते रहते थे। उसको आगे बढ़ाने वाले दो पहिये हुआ करते थे। देश भी गाड़ी की तरह है। उसको आगे बढ़ाने वाले दो पहियों की तरह हैं।…।’

पढ़ें :- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज : CM योगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com