Akhilesh Yadav on BJP : प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में 19246 वोटों से जीत हासिल की। उपचुनाव के नतीजों पर नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने कहा कि मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास बाकी कुछ बचा ही नहीं है। भाजपा को 12 साल का यह रिटर्न गिफ्ट मिला है।
पढ़ें :- नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना
आगे उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अगर कुन्दरकी या बंगाल की तरह चुनाव लड़ती और फोर्स लगा देती तो भाजपा की हार नहीं होती। वो बिना पुलिस प्रशासन को लगाए, बिना बेईमानी किए और EVM में घोटाला किए बिना देखना चाहते थे कि कितनी नाराजगी है. ये हार नहीं है. उन्होंने अपना तय किया है कि बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी।
यह भी पढ़ें : ‘एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे…’, ‘बांकीपुर नहीं बनेगा बेंगलुरु’ वाले बयान पर बोले प्रशांत किशोर
इससे पहले अखिलेश यादव ने सोमवार को उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने लिखा कि ये डबल इंजन की डबल हार है। भाजपा की हार मतलब बदलाव की शुरुआत! भाजपा की सबसे सुरक्षित और परंपरागत सीटें भी अब उनकी हार नहीं बचा पाएंगी। अब भाजपा का संकट हार से बढ़कर इस बात का होगा कि उनका टिकट लेनेवाला ‘ड्रोन और दूरबीन’ से भी ढूंढे नहीं मिलेगा।
प्रशांत किशोर का बयान
जीत पर प्रशांत किशोर ने कहा था कि मैं बांकीपुर की जीत को इस तरह से देखता हूं कि बिहार की जनता ने भाजपा और NDA के नेतृत्व को यह संदेश देने की कोशिश की है कि बिहार में आप एक बेहतर व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाइए और जिन वादों के साथ आप सरकार में आए हैं, उन वादों पर ध्यान दीजिए। अपराध-अपराधी, एनकाउंटर-हाफ एनकाउंटर, जाति-गमछा देखकर गोली मारने की जिस भाषा का इस्तेमाल हो रहा है।
पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला
नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।